Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सलमान खान को धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रोगी निकला, पुलिस ने नोटिस जारी किया

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सलमान खान को मिली धमकी की फोन कॉल ट्रेस करने के बाद पता चला था कि यह कॉल गुजरात राज्य के वडोदरा के वाघोडिया तहसील में स्थित एक गांव से की गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय मयंक पांड्या के रूप में की गई है।

15 Apr 2025

सलमान खान को धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रोगी निकला, पुलिस ने नोटिस जारी किया

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात का निवासी और मानसिक रोगी है। इसलिए पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए मुंबई आने को कहा है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सलमान खान को मिली धमकी की फोन कॉल ट्रेस करने के बाद पता चला था कि यह कॉल गुजरात राज्य के वडोदरा के वाघोडिया तहसील में स्थित एक गांव से की गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय मयंक पांड्या के रूप में की गई है। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम सोमवार को तत्काल वाघोडिया पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहा। उसी समय पुलिस को पता चला कि धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और उसका उपचार चल रहा है। इसलिए पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए मुंबई आने को कहा है।

दरअसल, संबंधित व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन ग्रुप सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के घर में घुसकर हमला करने की धमकी दी थी। इसके बाद वरली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और बांद्रा इलाके में खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान को धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रोगी निकला, पुलिस
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सलमान खान को मिली धमकी की फोन कॉल ट्रेस करने के बाद पता चला था कि यह कॉल गुजरात राज्य के वडोदरा के वाघोडिया तहसील में स्थित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News